शिशांतर वार्षिक हिंदी वाद-विवाद प्रतियोगिता-2026
“वाद-विवाद अपने विचार स्पष्ट रूप से प्रस्तुत करने तथा मानवीय सम्पर्क को श्रेष्ठ स्तर तक पहुँचाने का एक उत्कृष्ट माध्यम है।”
इसी रचनात्मक विचारधारा को नयी उपलब्धियों तक ले जाने के लिए, शिशांतर ने वार्षिक हिन्दी वाद-विवाद 2026 का आयोजन 16 और 17 जुलाई, 2026 को सम्पन्न किया। इस कार्यक्रम में कक्षा 9वीं से 12वीं के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया एवं इसे सफल बनाने के लिए प्रशंसनीय प्रयास किया।
वाद-विवाद का पहला चरण जो 16 जुलाई, 2026 को पूर्ण किया गया, उसके विषय थे :
• “वर्तमान में युवाओं के लिए सोशल मीडिया का सीमित प्रयोग अनिवार्य कर देना चाहिए”
• “न्याय व्यवस्था धनी लोगों के पक्ष में है।”
इन विषयों पर वाद-विवाद करने वाले प्रतियोगियों और दर्शक दोनों ने समान रूप से उत्साह तथा उमंग का अनुभव किया। प्रश्न पूछने तथा उत्तर देने की क्रिया रुचिपूर्ण ढंग से सम्पन्न की गई, जो कि बेहद सराहनीय थी। वाद-विवाद के पहले चरण के प्रतिभागियों में से अठारह वक्ताओं का चयन किया गया। अंतिम चरण के विषय की घोषणा के उपरांत, यह चरण 17 जुलाई, 2026 को आयोजित किया गया।
वाद-विवाद के अंतिम चरण का विषय था :-
• “अभिभावकों की सोच से युवाओं की सोच का अलगाव आजकल प्रचलन में है।”
अतः वक्ताओं ने बड़ी बहादुरी, सूझ-बूझ एवं संतुलन बनाते हुए पक्ष और विपक्ष दोनों दृष्टिकोण प्रस्तुत किए। वाद-विवाद के माध्यम से छात्रों ने विषय के प्रत्येक पहलू का समझने का प्रयास किया जो कि प्रशंसनीय था।